City Post Live
NEWS 24x7

53 स्पेशल ट्रेनों से आज बिहार पहुंच रहे हैं 65 हजार श्रमिक,ट्रेनों का शेड्यूल.

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

 

सिटी पोस्ट लाइव : दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मज़दूरों (Migrant Labors) के बिहार आने का सिलसिला लगातार जारी है. अबतक 3 सौ से अधिक ट्रेनों के जरिये साढ़े पांच लाख से ज्यादा  मज़दूर बिहार आ चुके हैं. आज यानी मंगलवार को 53 ट्रेनें बिहार पहुंचेगी. इन ट्रेनों के जरिये 65 हज़ार के क़रीब मज़दूर (Migrant Workers) बिहार आ रहे हैं जो बिहार के विभिन्न जिलों में जाएंगे. रेलवे से मिली जानाकरी के मुताबिक अबतक बिहार आने वाले मज़दूरों की ये सबसे बड़ी खेप है.

आज बिहार आने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. जलालपुर से अररिया 23:00 बजे
  2. करिकाल से पूर्णिया 08:00 बजे
  3. कलबुर्गी से सहरसा 06:20 बजे
  4. बेंगलुरु से मुजफ्फरपुर 12:15 बजे
  5. फिरोजपुर से किशनगंज 01:00 बजे
  6. पुणे से बेतिया में 05:00 बजे
  7. कोल्हापुर से मोतिहारी 02:15 बजे
  8. बेंगलुरु से भागलपुर 09:00 बजे
  9. नागरकोइल से हाजीपुर 18:00 बजे
  10. वापी से बरौनी 00:20 बजे
  11. पुणे से बेतिया 01:55 बजे
  12. उदयपुर से किशनगंज 11:35 बजे
  13. हासन से कटिहार 16:30 बजे
  14. घाटकेसर से बरौनी 06:15 बजे
  15. सवाई माधोपुर से मोतिहारी 10:50 बजे
  16. बेंगलुरु से कटिहार 13:00 बजे
  17. जालंधर से पूर्णिया 18:05 बजे
  18. जालंधर से अररिया 16:00 बजे
  19. लुधियाना से गया 07:00 बजे
  20. ठाणे से जसीडीह के लिए 04:05 बजे
  21. घाटकेसर से हाजीपुर 06:00 बजे
  22. बेतिया से नेल्लोर 1100 बजे
  23. दिल्ली से भागलपुर 20:30 बजे
  24. मेरठ से अररिया 16:00 बजे
  25. सूरत से बेतिया 09:30 बजे
  26. वड़ोदरा से मुजफ्फरपुर 17:25 बजे
  27. राजकोट से करमनासा 13:25 बजे
  28. सीएसएमटी (मुंबई) से दरभंगा 19:00 बजे
  29. मोरवी से दानापुर 15:50 बजे
  30. सहारनपुर से कटिहार 10:45 बजे
  31. गाजियाबाद से मुजफ्फरपुर 05:10 बजे
  32. गाजियाबाद से रक्सौल 04:00 बजे
  33. सूरत से दानापुर 06:00 बजे
  34. सूरत से गया 06:05 बजे
  35. सूरत से दरभंगा 09:15 बजे
  36. पुणे से बेतिया 19:55 बजे
  37. छपरा से पनवेल 18:35 बजे
  38. एलटीटी से भागलपुर 22:05 बजे
  39. दादरी से खगड़िया 09:00 बजे
  40. गुड़गांव से गया 13:10 बजे
  41. पानीपत से कटिहार 22:00 बजे
  42. नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर 11:15 बजे
  43. दादरी से बिहारशरीफ 12:00 बजे
  44. नई दिल्ली से भागलपुर 12:15 बजे
  45. नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर 11:30 बजे
  46. ​​करमनासा से कटिहार 19:00 बजे
  47. करमनासा से बिहारशरीफ 21:00 बजे
  48. करमनासा से मुजफ्फरपुर 2130 बजे
  49. करमनासा से अररिया 08:00 बजे
  50. मधुबनी से दानापुर 19:30 बजे
  51. जलालपुर से सुपौल 19:00 बजे
  52. जलालपुर से मधुबनी 22:30 बजे
  53. जलालपुर से सुपौल 17:30 बजे

दूसरे राज्यों से तो मज़दूरों को ट्रेनों के जरिये लाया हीं जा रहा है अब राज्य के भीतर एक दूसरे ज़िलों में फसे मज़दूरों को भी ट्रेनों के जरिये उनके घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है. बिहार से सटे दूसरे राज्यों के बॉर्डरों से मज़दूरों को लाया जा रहा है. सोमवार से दानापुर  से मधुबनी के लिए भी एक ट्रेन चलाने की शुरूआत की गई है.यह ट्रेन दानापुर से खुलने के बाद मधुबनी पहुंचने से पहले कई स्टेशनों पर रूकेगी ताकी पटना में फंसे दूसरे ज़िलों के मज़दूर अपने घरों तक पहुंच सकें. ये ट्रेन भी राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे चला रही है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.