City Post Live
NEWS 24x7

35 स्पेशल ट्रेनें मजदूरों को लेकर आज पहुंचेगी बिहार, अब तक 5 लाख प्रवासी आ चुके हैं घर.

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

35 स्पेशल ट्रेनें मजदूरों को लेकर आज पहुंचेगी बिहार, अब तक 5 लाख प्रवासी आ चुके हैं घर.

सिटी पोस्ट लाइव : लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे प्रदेशों में फ़ंसे मज़दूर लगातार बिहार लौट रहे हैं. ट्रेन, बस, ट्रक से लेकर हज़ारों किलोमीटर पैदल चलकर लाखों लाख की संख्या में मज़दूर बिहार आ रहे हैं. ईस्ट सेंट्रल (ECR) रेलवे  अबतक 337 ट्रेनों के जरिये पांच लाख मज़दूरों (Migrant Laborers) को अपने-अपने इलाक़े तक पहुंचा चूका है.आज भी 35 ट्रेनों के ज़रिये 45 हज़ार के क़रीब प्रवासी बिहारी मज़दूर बिहार आ रहे हैं.

आज बिहार आने वाली ट्रेनों की लिस्ट-

  1. Jirania to Khagaria at 1315 hrs.
  2. Jalalpur to Araria at 2300 hrs.
  3. Malur (Bengaluru) to Darbhanga at 0730 hrs.
  4. Pune to Katihar at 0500 hrs.
  5. Ratnagiri to Barauni at 1690 hrs.
  6. Tuticorin to Muzaffarpur at 1530 hrs.
  7. Villupuram to Barauni at 1600 hrs.
  8. Tiruppur to Muzaffarpur at 1530 hrs.
  9. Bellari to Saharsa at 1000 hrs.
  10. Alwar to Chhapra at 0700 hrs.
  11. Lingampalli to Sitamarhi at 1000 hrs.
  12. Dadri to Samastipur at 1600 hrs.
  13. Dadri to Jamui at 0800 hrs.
  14. Dadri to Araria at 1900 hrs.
  15. Pune to Bettiah at 1600 hrs.
  16. Anjar to Gaya at 1700 hrs.
  17. Viramgam to Danapur at 1600 hrs.
  18. Ghatkesar to Darbhanga at 1315 hrs.
  19. Jalalpur to Supaul at 1730 hrs.
  20. Karamnasa to Araria at 1100 hrs.
  21. Dadri to Khagaria at 1830 hrs.
  22. Ludhiana to Katihar at 1330 hrs.
  23. Ludhiana to Gaya at 0730 hrs.
  24. Chandigarh to Barauni at 1345 hrs.
  25. Karamnasa to Araria at 0800 hrs.
  26. Ghaziabad to Purnia at 1430 hrs.
  27. Delhi to Darbhanga at 1115 hrs.
  28. Delhi to Bhagalpur at 1405 hrs.
  29. Panipat to Araria at 1930 hrs.
  30. Gurgaon to Madhubani at 1225 hrs.
  31. Gurgaon to Muzaffarpur at 1330 hrs.
  32. Anand Vihar Terminal to Muzaffarpur at 1300 hrs.
  33. Surat to Danapur at 0315 hrs.
  34. Surat to Katihar at 0900 hrs.
  35. Surat to Siwan at 0600 hrs.

रेलवे द्वारा श्रमिक ट्रेनों के परिचालन से देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम लगातार जारी है. 16 मई, 2020 तक देश के अलग-अलग जगहों से भारतीय रेल के द्वारा चालयी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में से कुल 337 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के द्वारा चलाई गई है. इन ट्रेनों के ज़रिये लगभग 05 लाख (पाँच लाख) लोगों को उनके गृह जिला पहुंचाया गया.

सबसे अधिक 300 ट्रेनें बिहार के लिए चलाई गई है.झारखंड के लिए 32 और उत्तर प्रदेश में स्थित पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के स्टेशनों के लिए अब तक 05 ट्रेनों का परिचालन किया जा चुका है. ये श्रमिक स्पेशल ट्रेनें मुख्यतः पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं0, दानापुर, गया, बरौनी, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, सीतामढ़ी, बेतिया, बेगुसराय, बिहारशरीफ, बापूधाम मोतिहारी, हाजीपुर, अररिया, पूर्णिया, आरा, धनबाद, डाल्टेनगंज, सीवान, कोडरमा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बरकाकाना, सुपौल, कटिहार भागलपुर, छपरा, किशनगंज तथा बांका के लिए चलाई गईं .

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.