City Post Live
NEWS 24x7

रांची में युवती से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी भेजे गए जेल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची में युवती से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी भेजे गए जेल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झाररखंउ की राजधानी रांची में युवती से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी दीपक और छोटू को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची के सदर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवती के साथ गुरुवार की देर रात गाड़ी में दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती को गाड़ी से उतारकर दोनों युवक फरार हो गये थे। युवती भटकते हुए सदर थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुरुवार की रात युवती डालटेनगंज बस स्टैंड में मिली थी। उसने उसे रांची छोड़ने के लिए कहा था। उसके बाद दोनों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया था। दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पीड़िता ने बताया कि वह रांची गाड़ी पकड़ने के लिए डालटेनगंज बस स्टैंड पहुंची थी। वहां कोई गाड़ी नहीं मिलने पर वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई थी। आरोपी उसे रातू में ही उतार रहा था। इसके बाद दिनभर आरोपी उसे अपनी गाड़ी में घुमाते रहा। देर रात दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.