City Post Live
NEWS 24x7

प्रधानमंत्री के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं के मन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार हुआ: दीपक

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संबोधन ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को  समाज सेवा करने कीनई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की है। प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रस्तुति में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में आज उद्बोधन एवं राज्यों की प्रस्तुति को सुनने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, विधायक सी पी सिंह  विरंची नारायण, समरी लाल, हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,संजय जायसवाल, सांसद   संजय सेठ, सुदर्शन भगत विधायक  समरी लाल युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी आदि शामिल हुए।

दीपक प्रकाश ने कहा कि  प्रधानमंत्री  प्रेरणा एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश से कोरो ना काल में लॉक्ड डाउन के बीच  जो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने गरीबों,प्रवासी मजदूरों श्रमिकों जरूरतमंदों की सेवा की ओ देश के इतिहास में अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भय के बीच भी गरीबों का भरोसा बनने का काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का  केंद्र सरकार की मदद केलिय प्रदेश की जनता की ओर से अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.