City Post Live
NEWS 24x7

रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग लोस सीटों पर 10 अप्रैल से नामांकन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग लोस सीटों पर 10 अप्रैल से नामांकन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड राज्य में दूसरे चरण में चार सीटों के लिए 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग सीटों पर नामांकन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इन चार सीटों के लिए छह मई को मतदान होगा। नामांकन आरंभ होने का समय पास आते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इन सीटों के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। मतों की गिनती 23 मई को निर्धारित है। रांची से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार रामटहल चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इसबार भी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को ही मैदान में उतारा है। पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी है। उन्होंने 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर दी है। भाजपा यदि रामटहल को नहीं मना पाई तो रांची में भाजपा को नुकसान हो सकता है। खूंटी से भाजपा ने इसबार कड़िया मुंडा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस ने एक बार फिर कालीचरण मुंडा पर दांव लगाया है। कोडरमा से भाजपा ने वर्तमान सांसद रविन्द्र राय की जगह हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी को उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी गठबंधन में यह सीट झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के खाते में गयी है। झाविमो ने कोडरमा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे राजकुमार यादव को इसबार भी भाकपा माले ने उम्मीदवार बनाया है। हजारीबाग से इसबार भी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा पर ही भरोसा जताया है। विपक्षी गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। हालांकि कांग्रेस ने अभीतक हजारीबाग से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने पार्टी के राज्य सचिव और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को हजारीबाग से चुनाव मैदान में उतारा है। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.