City Post Live
NEWS 24x7

प्राकृतिक छटाओं से भरे कई पिकनिक स्पॉट होने लगे गुलजार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

प्राकृतिक छटाओं से भरे कई पिकनिक स्पॉट होने लगे गुलजार

सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा: गढ़वा जिले के अनुमंडल मुख्यालय के आसपास प्राकृतिक छटाओं से भरे कई पिकनिक स्पॉट नये साल को लेकर गुलजार होने लगे हैं। नववर्ष व मकर संक्राति के अवसर पर लोग यहां पिकनिक मनाने जाते हैं। घाघरा अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर उत्तर दिशा पर स्थित घाघर में अत्यंत मनोहारी प्राकृतिक दृश्य है। चारों तरफ पहाड़ी से घिरा यह स्थान, हिमाचल की पहाड़ियों का अहसास कराता है। घाघरा नदी का झरना, वनों से आच्छादित यह स्थान देखने लायक है। लोगों की मान्यता है कि यह मनोरम जगह सिद्ध बाबा का स्थान है। इसी स्थान पर प्राकृतिक जल स्रोत भी है, जिसके कारण घाघरा नदी में हमेशा पानी रहता है। घाघरा में ही अत्यंत प्राचीन शिकारगाह है। यहां के राज परिवार द्वारा निर्मित शिकारगाह में राज परिवार के लोग जंगली जानवरों का शिकार करने आते थे। हालांकि रखरखाव के अभाव में शिकारगाह की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है। यहीं से गरबांध गांव की पेयजल आपूर्ति की जाती है। वहीं, मुख्यालय से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित नैना झरना को प्रकृति ने कश्मीरी की वादियों जैसी खूबसूरती दी है। चारों तरफ हरे- भरे जंगल, पहाड़ों से घिरा है नैना झरना। यहां भी पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है।
पंडरवा डैम
हुलहुला कलां खुर्द ग्राम होते कुम्बा ग्राम स्थित पंडरवा डैम पर पहुंचा जा सकता है। पंडरवा डैम रमणीक स्थल है। डैम के बीचों- बीच प्राकृतिक जलस्त्रोत है। इसके कारण डैम में हमेशा पानी रहता है। डैम के उत्तर दिशा में वनों से आच्छादित पहाड़ के कारण यहां की प्राकृतिक छठा देखने लायक है। प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में नववर्ष व मकर संक्राति के दिन लोग पिकनिक मनाने आते हैं तथा प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाते हैं।
बभनीखाड डैम
मुख्य पथ से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित बभनीखाड डैम एक रमणीक स्थल है। डैम के उत्तर दिशा में वनों से आच्छादित पहाड़ी है। इसके कारण इस डैम का दृश्य अत्यंत ही मनोहारी है। वहीं अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दक्षिण दिशा में बम्बा डैम स्थित है। दोनों डैम पर प्रत्येक वर्ष नववर्ष व मकरसंक्राति के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने जाते हैं।
राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर
अनुमंडल मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर दर्शनीय स्थल के साथ-साथ एक सुंदर पिकनिक स्पॉट भी है। पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर के चारों ओर सुंदर, रमणीक प्राकृतिक वनस्थली है। यहां लोग नववर्ष पर भगवान शिव के दर्शन करने व पिकनिक के लिए पहुंचते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.