City Post Live
NEWS 24x7

गुजरात सरकार के शिष्टमंडल ने सरदार पटेल की मूर्ति अनावरण के लिए किया आमंत्रित

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

गुजरात सरकार के शिष्टमंडल ने सरदार पटेल की मूर्ति अनावरण के लिए किया आमंत्रित
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : गुजराज सरकार के राजस्व मंत्री कौशिकभाई जे. पटेल के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के अलावा गुजरात के कई विधायक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी शामिल है। गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर बनी दुनिया की सबसे उंची लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर समस्त राज्यवासियों को आमंत्रित करने के लिए वहां से मंत्री, राज्यसभा सांसद और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल रांची आया है। रांची हवाईअड्डा पहुंचने पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने  गुजरात सरकार के मंत्री कौशिक भाई जे. पटेल और राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी समेत अन्य सदस्यों का स्वागत किया। गुजरात से आया शिष्टमंडल, व्यापार, उद्योग एवं अन्य सामाजिक  संगठनों से मिलने एवं विभिन्न सामयिक मुद्दो पर विचार विमर्श का कार्यक्रम है। इसी निमित झारखण्ड चैम्बर भवन में एक परिचय व संवाद बैठक हुई है।इस बैठक मे सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण के लिये गुजरात सरकार के आ शिष्टमंडल ने झारखण्ड के लोगो को निमंत्रण दिया।  बैठक में परिमल नाथवाणी सांसद (राज्यसभा), झारखण्ड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ एवं चैम्बर के अनेक गण्यमान्य लोग भी उपस्थित है। इधर, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने बताया प्रतिनिधिमंडल राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका का परिभ्रमण के साथ चरखा का अवलोकन करेगा।खादी बोर्ड चेयरमैन यह भी जानकारी दी कि राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन 20 दिसम्बर18से 06 जनवरी 2019तक किया जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.