City Post Live
NEWS 24x7

दुमका के पूर्व सांसद बटेश्वर हेम्ब्रम का निधन, कई नेताओं ने शोक जताया

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका के पूर्व सांसद बटेश्वर हेम्ब्रम का निधन, कई नेताओं ने शोक जताया

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका : दुमका के पूर्व सांसद बटेश्वर हेम्ब्रम के निधन पर भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और आजसू के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। हेम्ब्रम लंबे समय से बीमार थे। 87 वर्ष के बटेश्वर हेम्ब्रम दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड के खिरधना-कोठिया गांव के रहने वाले थे। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। चुनाव में उन्हें 49.45 फीसदी मत मिले थे। बटेश्वर हेम्ब्रम की ईमानदारी की मिसाल आज भी दुमका जिला में दी जाती है। हिंदी, संताली और संस्कृत विषय में एमए की पढ़ाई करने वाले बटेश्वर हेम्ब्रम पेशे से शिक्षक थे। उनकी ईमानदारी और समाजसेवा की भावना से लोग काफी प्रभावित थे। इसलिए कुछ मित्रों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। तब इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ जनता पार्टी की लहर चल रही थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए राजनीतिक आंदोलन में बटेश्वर भी शामिल थे। जयप्रकाश नारायण की अगुवाई वाली जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और 1977 में छठी लोकसभा के लिए हुए चुनाव में बटेश्वर हेम्ब्रम ने जीत दर्ज की। संसद में वह आम जन की आवाज बनकर उभरे। आदिवासियों के मुद्दे उठाये। उन्हें रेलवे बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया। कई बार उन्हें दौलत और शोहरत का लालच दिया गया, लेकिन इस शिक्षक ने तमाम ऑफर ठुकरा दिये। बटेश्वर हेम्ब्रम के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.