City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व कृषि मंत्री और हजारीबाग के पूर्व विधायक देवदयाल कुषवाहा का निधन

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया, राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का निर्देश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

पूर्व कृषि मंत्री और हजारीबाग के पूर्व विधायक देवदयाल कुषवाहा का निधन
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राज्य के पूर्व कृषि मंत्री और हजारीबाग के पूर्व विधायक देवदयाल कुषवाहा का आज निधन हो गया। तिरासी वर्षीय श्री कुषवाहा ने रांची स्थित एक निजी नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। देर शाम उनका पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव हजारीबाग स्थित झुमरा ले जाया गया। उनके पुत्र प्रकाष दयान ने बताया कि पैतृक गांव में ही कल उनकी अत्येष्टि की जायेगी। वे पिछले एक महीने से बीमार थे और रांची में ईलाजरत थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने हजारीबाग जिले के उपायुक्त को श्री कुषवाहा के अत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देष दिया है। श्री कुषवाहा हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  वे राज्य में बनी बाबू लाल मरांडी की नेतृत्व वाली पहली सरकार में कृषि मंत्री बनें। बाद में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री एवं भवन निर्माण मंत्री बनाए गएं। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व. कुशवाहा ने सरपंच से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.