City Post Live
NEWS 24x7

लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 1216 लोगों पर एफआईआर, 2610 गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

   लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 1216 लोगों पर एफआईआर, 2610 गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 1216 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 2610 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में 5298 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं। लॉक डाउन उल्लंघन मामले में झारखंड के 24 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रांची 234, गुमला 38,लोहरदगा 11, सिमडेगा 9, खूंटी 43, जमशेदपुर 132, चाईबासा 54, सरायकेला 31, पलामू 124, गढ़वा 80, लातेहार 14 , हजारीबाग 16, रामगढ़ 8, कोडरमा 24 ,चतरा 23, गिरिडीह 76, धनबाद 112, बोकारो 81, दुमका 15, देवघर 25, जामताड़ा 26, गोड्डा 23, पाकुड़ 6 और साहेबगंज में 11 शामिल हैं। एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 1216 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी हैं। 2610 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में 5298 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं। राजधानी रांची में लॉक डाउन उल्लंघन का सबसे ज्यादा एफआईआर दर्ज किया गया है।

रांची जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 234 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 132, पलामू में 124 धनबाद में 112 मामले दर्ज किए गए है। वहीं पाकुड़ जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के सबसे कम छह मामले दर्ज किए गए है। रामगढ़ जिले में 8, सिमडेगा में 9, साहेबगंज और लोहरदगा में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारी है। उल्लंघन मामले में 1148 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 312 , रांची में 242 और धनबाद में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे ज्यादा आरोपित जमशेदपुर जिले में बनाए गए हैं। मामले में 1278 आरोपित बनाए गए हैं। इसके बाद रांची जिले में 639, पलामू मे 509, कोडरमा में 357, गिरिडीह में 321 और गढ़वा में 308 आरोपित बनाए गए है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.