City Post Live
NEWS 24x7

जनभागीदारी से होगा भगवान बिरसा की प्रतिमा का निर्माण : राम कुमार पाहन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जनभागीदारी से होगा  भगवान बिरसा की प्रतिमा का निर्माण : राम कुमार पाहन  
सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक राम कुमार पाहन ने दावा किया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जनजातीय समाज के इतिहास,संस्कृति व परंपरा के संरक्षण व महापुरूशों को सम्मान देने का काम किया है। श्री पाहन ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद पहली बार लालकिले से भगवान बिरसा मुंडा की वीर गाथा से देश व दुनिया को अवगत कराया। उन्होंनें कहा कि रांची में बनने वाले संग्राहालय में जनजातीय समाज के वीर सेनानियों का स्वतंत्रता संग्राम में उनकी कुर्बानी और योगदान को दर्शाया जायेगा जिससे आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रेरणा ले सके। साथ ही शोध करने छात्रों को इससे लाभ मिलेगा तथा रोजगार के नये द्वार भी खुलेंगे। श्री पाहन ने झामुमो कांग्रेस सरीखी पार्टियां पर आदिवासियां की भावनाओं के साथ खिलवाड़  करने का आरोप लगाते हुए कहा पिछले करीब 70 वर्शो से अधिक समय तक कांग्रेस ने देश का राजकाज का संभाला किया,लेकिन आदिवासी परम्परा व संस्कृति को बचाने की दिशा में कभी प्रयास नहीं किया। वहीं झामुमो आदिवासियों का बहुत बड़ा हिमायती होने का दावा करती है लेकिन पिछले करीब 40 वर्शों से आदिवासियों के वोट बैंक की राजनीति करता रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.