City Post Live
NEWS 24x7

लालू यादव को लेकर बढ़ी चिंता,खेसारी लाल यादव ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना|

Concern increased regarding Lalu Yadav, Khesari Lal Yadav wished Lalu Yadav to get well soon.

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  के जल्द ठीक होने को लेकर लगातार दुवाए की जा रही है| लोग लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं| वही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने भी अपने चहिते राजनेता के लिए प्रार्थना की है| उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि लालू यादव की तबियत बिगड़ने की दुखद खबर मुझे मिली. महादेव आपको शीघ्र स्वस्थ लाभ दें, मेरी उनसे प्रार्थना है|

 

 

सुशील कुमार मोदी ने किया बिहार सरकार से आग्रह 

इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने भी बिहार सरकार से लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने का आग्रह किया है| मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए| सुशील मोदी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक हो कर घर लौटे|लालू प्रसाद फिलहाल पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है|

 

 

बेहतर इलाज के लिए जायेंगे  दिल्ली

बदा दें कि लालू प्रसाद यादव अपने आवास में सीढ़ी से उतरते वक्त गिर गए थे| इसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उनके कमर और कंधे में चोट लगने की बात कही| लालू यादव के दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर बताया गया. तब डॉक्टर ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी, उसी दिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और आज लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाया जा सकता है|

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.