City Post Live
NEWS 24x7

दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद तालाबों की सफाई का काम शुरू

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद तालाबों की सफाई का काम शुरू

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद तालाबों की सफाई का काम रांची नगर निगम में युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। बड़ा तालाब में करीब 100 कर्मचारियों के अलावा जेसीबी मशीन से भी विसर्जित प्रतिमा निकालने का काम किया जा रहा है।

छोटे-बड़े करीब 400 प्रतिमाएं विसर्जित की गई है

दरअसल, काली पूजा और छठ पूजा को लेकर निगम ने सभी तालाबों की सफाई युद्ध स्तर पर करने का निर्णय लिया है। निगम की हेल्थ अफसर किरण कुमारी के अनुसार बड़ा तालाब में छोटे-बड़े करीब 400 प्रतिमाएं विसर्जित की गई है। ऐसे में शहर के सबसे प्रमुख तालाब होने के कारण इस तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन के अंदर तलाब पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

 तालाब में विसर्जन और पूजन सामग्री कुंड बना रहा नगर निगम

काली पूजा के दौरान होने वाले विर्सजन को लेकर नगर निगम ने तालाबों में विसर्जन कुंड का निर्माण करा रहा है। इस क्रम में राजधानी के 17 तालाबों को चयन किया गया है। तालाबों में बनाए गए कुंड में निगम ने बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं। जिनमें पूजन सामग्री से लेकर मूर्ति विसर्जन कुंड में करने की अपील लोगों से की गई है।

छठ घाट पर होमगार्ड के जवानों भी होंगे तैनात

निगम का कहना है कि कुंड में मूर्ति व पूजन सामग्री विसर्जन करने पर पूरा तालाब गंदा नहीं होता है। चूंकि कालीपूजा के बाद लोग छठ की तैयारी में लग जाते हैं। तालाब गंदे होने के कारण लोगों को घाट बनाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में काली पूजा के दौरान सभी छठ घाट पर होमगार्ड के जवानों को तैनात करने की भी योजना नगर निगम ने बनाई है। यह जवान विसर्जन करने वाले लोगों से कुंड में ही विसर्जन करने का अनुरोध करेंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.