City Post Live
NEWS 24x7

गुरु नानक देव जी महाराज का 549 वां प्रकाश पर्व मनाया गया

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गुरु नानक देव जी महाराज का 549 वां प्रकाश पर्व मनाया गया

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची के रातू रोड स्थित मेट्रो गली में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से गुरु नानक देव जी महाराज का 549 वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सुबोध कांत सहाय, जेएमएम महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महुआ माजी और रांची की मेयर आशा लकड़ा मौजूद थी। सभी ने गुरुनानक देव जी महाराज के 549वें प्रकाश पर्व पर बधाइयां दी। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के द्वारा नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। नगर कीर्तन में सिख संगत ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।

पवित्र वाणी से गूंजता रहा आसमान

नगर कीर्तन के दौरान पूरे समय आसमान जयकारों और गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी से गूंजता रहा। सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देव जी का 549 जयंती मनाया गया। सिख समुदाय के लिए ये दिन बहुत ही विशेष होता है। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. गुरु नानक देव जी महाराज के 549वें प्रकाश पर्व में विशेष पालकी सजाई गई थी और सभी श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु नानक जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की। शबद कीर्तन का भी आयोजन किया गया था और सभी श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर लंगर का भी आयोजन किया गया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.