City Post Live
NEWS 24x7

विधान पार्षद कुशवाहा के निधन पर भाजपा में शोक

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive दरभंगा : बिहार विधान परिषद् के सदस्य, भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रो सूरजनंदन कुशवाहा के असमायिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने शोक संदेश व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजनंदन कुशवाहा कार्यकर्ताओं के नेता थे। वो दरभंगा के क्षेत्रीय प्रभारी के रूप मे अपने कार्यकुशलता से संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहे। दरभंगा के सभी कार्यकर्ताओं से उनका गहरा लगाव था। उन्होंने समाज के क्षेत्र मे भी अनेकों कार्य किये थे। उनके दुखद निधन से पूरा भाजपा जिला परिवार मर्माहत है। उनके निधन से खाली जगह को भरना पार्टी के लिए मुश्किल ही नही नामुमकिन होगा। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों मे लोकसभा पालक डॉ. रंगनाथ ठाकुर, डॉ. मुरारी मोहन झा, जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, संजीव साह, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, सचिन जैन, संतोष पासवान, राजेश रंजन, रमाशंकर ठाकुर, अमित झा, अमर यादव, वीणा झा, पारसनाथ चौधरी, रामबिलास भारती शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.