City Post Live
NEWS 24x7

वाजपेयी के सपनों को साकार करने में लगे हैं मोदी : नागेन्द्रजी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive दरभंगा : भाजपा दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर पूरे श्रद्धाभाव से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी ने वाजपेयी जी के साथ बिताए गए क्षणों और उनके विचार को साझा करते हुए कहा कि वाजपेयी जी के स्वप्न जिसमें भारत को विश्व में विकास के मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ बनाना था, को जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसे निरन्तर जारी रखना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने वाजपेयी जी के सपनों का भारत बनाना हीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राम कुमार झा, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष डा. मुरारी मोहन झा, लोकसभा विस्तारक राजेंद्र मंडल सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत पाग चादर माला आदि से स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, जिला मंत्री राधावल्लभ झा, संजय ठाकुर, परेश मिश्र, केदार लालदेव, अमन चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, मुन्ना लालदेव, नीलाम्बर मंडल, नागेन्द्र झा, सुनीता देवी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंजनी कुमार मुन्ना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.