#citypostlive बेनीपुर : जनाधिकार मंच के अध्यक्ष अवधेश झा के नेतृत्व में गुरुवार को मकरमपुर महादलित वस्ती में दलित चिंतक, समाज-सुधारक, शिक्षक सावित्री बाइ फुले की189 वी जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उनके विचारों को लोगों के बीच विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जनाधिकार मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार झा नें उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले भारत की पहली महिला शिक्षका व समाज सुधारक थी। जो अपने मरते दमतक वंचितो के उत्थान के लिये समर्पित रही। इस मौके पर दिनेश मल्लिक, पूर्व मुखिया नरेश नारायण चौधरी, डॉ रमण कुमार झा, दकिशोर झा बेचन, दिगंबर यादव, नवल कुमार मिश्र, छेदी पासवान ने विचार रखे। मौके पर नरेश मल्लिक, प्रमोद मल्लिक, रंजीत मल्लिक, अशोक मल्लिक, दिलीप मल्लिक, उमेश मल्लिक, मनोज मल्लिक, जया देवी आदि उपस्थित थे।
Read Also
Comments are closed.