City Post Live
NEWS 24x7

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive केवटी : खिरमा हाई स्कूल परिसर में आज सबल पंचायत-सक्रिय बुथ अभियान कार्यक्रम में केवटी विधानसभा क्षेत्र के जदयू के पंचायत अध्यक्षों एवं प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर हुआ। प्रखंड अध्यक्ष अहमद रेजा बबलू की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रवीन्द्र सिंह व संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने संयुक्त रूप से पंचायत अध्यक्षों एवं प्रभारियों को पहचान-पत्र देकर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनावी जंग में विरोधियों को परास्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाते रहे हैं। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर ही जदयू आगामी लोकसभा एंव विधानसभा चुनावी मैदान में विरोधियों को परास्त करेगी। जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार के प्राय: सभी दल के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता मानते हैं। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सबल बनाकर ही पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर आज दिए गए परिचय पत्र को पंचायत अध्यक्ष प्रत्येक कार्यक्रम या फिर सरकारी दफ्तर में जाने के समय पहनना कभी नहीं भूल। मौके पर मनराजी चौपाल, इफेतखार अहमद, रौशन मिश्रा, अशोक पासवान, शाहिल अब्बासी आदि ने संबोधित किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.