City Post Live
NEWS 24x7

राफेल को लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive लहेरियासराय : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक जीवेश मिश्र ने आज यहां कहा कि राफेल मुद्दा पर काग्रेंस ने देश को गुमराह किया है। झूठ की ईमारत खड़ी कर तीन राज्यों के चुनाव में इसका फायदा उठा लिया। स्थानीय परिसदन में वे पत्रकारों के समक्ष रू-ब-रू थे। पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर भी मौजूद थे। पत्रकारों के समक्ष सरकार पक्ष रखते हुए कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने राफेल मामले पर जो टिप्पणी की है वो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में थोड़ा सा भी नैतिकता है, तो वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ साथ सांसद से भी इस्तिफा दे दें। श्री मिश्रा ने कहा कि राफेल मामले पर काग्रेंस ने जो भी झूठ की ईमारत खड़ी की थी। इससें देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया है। इस मामले पर गलत बयानवाजी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला झूठ की राजनीतिक करने वाले के मुंह पर तमाचा है। उन्होने कहा कि रक्षा सौदे में गड़बड़ी करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कमीशन नहीं मिलने को लेकर राफेल डील को 7 सालों तक लटकाये रखा। अब जेपीसी से जाचं कराये जाने की मांग कर जनता को गुमराह कर रही है। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुसवाहा द्वारा एनडीए छोड़े जाने के सवाल पर कहा कि एनडीए छोड़ने वाले न-घर के रहेगें, न-घाट के उनकी मिट्टी पलीत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद कीर्ति आजाद के लिए भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। पर दरभंगा सीट पर अंत-अंत तक भाजपा की दावेदारी रहेगी। क्योंकि यह सीट परम्परागत रूप से भाजपा है, लेकिन अंतिम निर्णय राष्टÑीय नेतृत्व करेगा। प्रेस वार्ता में दरभंगा लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेष उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, भाजपा महिला नेत्री संगीता कुमारी, मुकुंद चौधरी, बालेन्दु झा, अमलेश कुमार आदि उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व में राष्टÑपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.