City Post Live
NEWS 24x7

प्रखंडों में कांग्रेसियों ने किसान के सवाल पर किया प्रदर्शन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive जाले/केवटी/हनुमाननगर/बहादुरपुर : कांगे्रस प्रखंड कमिटियों के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। जाले संवाददाता के अनुसार कांग्रेस प्रखंड कमिटी द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना अध्यक्ष भूषण झा आजाद के नेतृत्व किया गया। धरनार्थी लघु एवं सीमांत किसानों की सहायता के रूप में प्रति वर्ष 10 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था के लिए बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने, पश्चिमी कोशी नहर के लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने, फसल बीमा, 50 हजार तक का कर्ज माफी, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, रैयाम चीनी मिल चालू करने आदि की मांग कर रहे थे। इस मौके पर हुई सभा को सुदिष्ठ कुमार ठाकुर, आमिर इकबाल सादीक आरजू, डॉ. अब्दुल राजिक आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव कुमार झा ने किया। वहीं केवटी संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष नारायणजी झा के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र-राज्य सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा को दिनेश मिश्र, राम निरंजन राय, धर्मानंद झा, राजेश ठाकुर, लालबाबू पासवान, ज्ञानी पासवान, लक्ष्मण यादव आदि ने संबोधित किया। वहीं हनुमाननगर संवाददाता के अनुसार राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय पर अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को गुलाम मुस्तफा, नीवन कुमार झा, नरेन्द्र मोहन चौधरी, मुमताज अहमद, विजय कामत, राधा रमण चौधरी, रामचंद्र चौधरी, जानकी देवी, सोमनी देवी आदि ने संबोधित किया। वहीं बहादुरपुर संवाददाता के अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.