City Post Live
NEWS 24x7

अशोक पेपर मिल प्रबंधक धर्मगोधा के गिरफ्तारी को लेकर माले का धरना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive दरभंगा : अशोक पेपर मिल चालू करने सहित इससे संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले हायाघाट प्रखंड कमिटी के द्वारा दरभंगा जिलाधिकारी के समक्ष धरनास्थल पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान कर रहे थे। आंदोलनकारी अशोक पेपर मिल चालू करने के अलावा उसके मालिक धर्मगोधा के गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। इनलोगों की मांग थी कि अशोक पेपर मिल के नाम पर दिए गये लोन को उजागर किया जाय और श्वेतपत्र जारी किया जाय। धरनास्थल पर अशोक पेपर मिल संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोश यादव की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि माले सड़क से सदन तक आवाज उठा रही है। एक ओर जहां दरभंगा में मिल को चालू करने के लिए आंदोलन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर माले विधायक विधानसभा में इस मांग को उठा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नीतीश-मोदी सरकार को अशोक पेपर मिल पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। इस मौके पर आर.के सहनी, अभिषेक कुमार, सत्यनारायण मुखिया, सदीक भारती, नंदलाल ठाकुर, भूषण मंडल, उपेन्द्र बैठा, फूलो देवी, निराला दास, रामविलास पासवान, नगीना देवी, महावीर पासवान, ओम प्रकाश, राजकुमार मंडल, मोहन ठाकुर, कामेश्वर पासवान, अमेरिका देवी, सुमित्रा देवी आदि ने विचार रखे। इनलोगों ने अशोक पेपर मिल को लेकर आंदोलन तेज करने की भी बात कही है। धरना के माध्यम के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्र दरभंगा जिलाधिकारी को सौंपा गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.