City Post Live
NEWS 24x7

बाॅलीवुड अदाकारा सोनम कपूर,इस महीने बंध सकती हैं शादी के बंधन में|

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अनिल कपूर की परी सोनम कपूर जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से बाॅलीवूड में सोनम की शादी की चर्चा जोरों पर हैं और खबरों की माने तो इस महीने के अंत में ही अनिल कपूर के घर शहनाई बज सकती है। 29 अप्रैल को दोनों परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। सोनम कपूर पिछले कुछ सालों से दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा को डेट कर रहीं हैं। हालाँकि दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते  हैं लेकिन इस मामले पर दोनों अभी तक चुप्पी साध रखी है। सोनम जल्द ही फिल्म “ वीरे दी वैडिंग” में नजर आएँगी। फिलहाल सोनम कपूर और आनंद अहूजा लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। चर्चाएँ तो यहाँ तक थी कि सोनम और आनंद डेस्टिनेशन वैडिंग के थीम पर जेनेवा में शादी करने वाले हैं लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक शादी की सारी रस्में मुम्बई में ही होंगी।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.