City Post Live
NEWS 24x7

जल्द दिखेंगे वॉट्सएप पर 3 नए फीचर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : वॉट्सएप पर बहुत जल्द तीन नए बड़े अपडेट दिखने वाले हैं| इनमे से एक एडमिन का और दो फीचर्स स्टिकर्स से जुड़े हुए हो सकते हैं। फिलहाल डबल स्टीकर फीचर पर काम किया जा रहा है और लोकेशन स्टिकर और Dismiss as admin लेटेस्ट बीटा अपडेट में पूर्ण्तः उपलब्ध हो चुके हैं। डबल स्टीकर फीचर में जब एक से अधिक स्टीकर भेजना होगा तो स्पेस बहुत अधिक नहीं लगेगा। इसमें एक साथ एक से अधिक स्टिकर भेजे जा सकते है। चैट के दौरान इस फीचर से स्क्रीन स्पेस बचेगा। वहीं लोकेशन स्टिकर फीचर थीम में स्टिकर होंगे। स्टिकर पैक भी 2 थीम में आएंगे। यह फीचर फोटोज या GIF आदि पर लोकेशन टैग डालने के काम आएगा। Dismiss as admin फीचर में जैसा कि एडमिन का काम ग्रुप बनाकर उसमें किसी को भी जोड़ना और हटाना होता है।  वॉट्सएप ग्रुप में एक से अधिक भी एडमिन बनाए जा सकते हैं। ऐसे में इस फीचर से एक एडमिन अन्य एडमिन से उसका पद अवश्य छीन सकता है। लेकिन ग्रुप क्रिएटर को उसके पद से नहीं हटा सकता। इसमें ग्रुप से बिना रिमूव किए ही उसे एडमिन से हटा सकते हैं। इनके अलावा भी कई सारे फीचर्स इसमें जोड़े जाएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.