City Post Live
NEWS 24x7

मोहम्मद मुश्ताक अहमद को मिली हॉकी इंडिया की कमान, बिहार का बढ़ाया मान

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मोहम्मद मुश्ताक अहमद को मिली हॉकी इंडिया की कमान, बिहार का बढ़ाया मान

सिटी पोस्ट लाइव : मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया है. मूल रूप से मोतिहारी के कल्याणपुर ब्लॉक निवासी मुश्ताक को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान उन्हें निर्वाचित किया गया. इससे पहले मुश्ताक  हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और महासचिव थे.मुश्ताक हॉकी इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे. मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम सीनियर उपाध्यक्ष होंगे. जबकि जम्मू कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे.

हॉकी जम्मू कश्मीर के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के सेवानिवृत  होने के बाद पद संभाला था. उन्हें नया महासचिव और हॉकी असम के तपन कुमार दास को कोषाध्यक्ष चुना गया है. मुश्ताक वर्तमान में बिहार ओलंपिक संघ और हॉकी बिहार के महासचिव भी हैं.भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी संघ के संयुक्त सचिव होंगे. कार्यकारी सदस्य के तौर पर हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता चुने गए हैं.

मुश्ताक के निर्वाचन पर बिहार खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. बिहार बॉलीबाल संघ, बिहार तैराकी संघ, बिहार टेबल टेनिस संघ, बिहार तलवारबाजी संघ, बिहार बैडमिंटन संघ, बिहार फुटबॉल संघ, खो-खो संघ समेत अन्य खेल संघों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. अब उम्मीद है कि इससे बिहार में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा और उससे जुड़े खिलाड़ियों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.