City Post Live
NEWS 24x7

तृतीय यूथ ओलम्पिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना पहला मैच जीता

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : अर्जेटीना में आयोजित तृतीय यूथ ओलंपिक गेम्स में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से हरा दिया। भारतीय टीम ने रविवार की रात खेले गए अपने पहले मैच में ऑस्ट्रिया को दो के मुकाबले चार गोलों से हरा दिया। यह जानकारी सोमवार को हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सात से 14 अक्टूबर तक अर्जेटीना में आयोजित की गयी है। भारतीय टीम की ओर से झारखण्ड के सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक गोल 5वें मिनट में किया | शेष गोल लालरेम सैमी ने किए।इस प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने भी एक तरफा मैच में बांग्लादेश को दस गोलों से पराजित किया।पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी| उन्होंने बताया कि वहीं 8वीं सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2018 में भी जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 07-01 से पराजित किया। इस टीम में भी गोलकीपर झारखण्ड के हजारीबाग के पंकज रजक है। तीनो ही टीमों की जीत पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार आदि ने बधाई दी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.