City Post Live
NEWS 24x7

हमने सबका साथ, सबका विकास को हकीकत में बदल दिया : जेपी नड्डा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

हमने सबका साथ, सबका विकास को हकीकत में बदल दिया : जेपी नड्डा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब देश में जाति के आधार पर पार्टी का गठबंधन होता था। लेकिन प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने इस संस्कृति को बदल दिया। विकास की संस्कृति सामने आई और हमने सबका साथ, सबका विकास को हकीकत में बदल दिया। यही परिवर्तन है। शुक्रवार को नड्डा यहां हजारीबाग में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल स्तरीय बूथ सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, जिसका लोकसभा से लेकर पंचायत स्तर तक नेतृत्व है। आज जिस विचारधारा पर भाजपा कार्य कर रही है। उसकी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। क्योंकि हमारी नीति और नियत साफ है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल और जमीन की बात करने वालों ने ही झारखंड को गरीब बनाये रखा। अब यहां महिलाओं, किसानों, गांव की समृद्धि की बात होती है सिर्फ बात ही नहीं होती, बल्कि उनके लिए कार्य भी होता है। इसके लिये प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं चला रखी हैं। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जुनून और पार्टी के प्रति समर्पण के भाव से हमने लोकसभा में सीटों का आंकड़ा बढ़ाया और भाजपा की ताकत छह राज्यों से बढ़कर 17 राज्य तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमंडल की 23 विधानसभा में हमें सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है। नड्डा ने कहा कि सरकार गठन के बाद सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 56 दिनों में भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से 17 करोड़ हो गई। उन्होंने बताया कि 10 करोड़, 74 लाख परिवार और 50 करोड लोग आयुष्मान भारत से जुड़ चुके हैं। 14 करोड़ किसानों को 87 करोड़ की राशि कृषि सम्मान निधि योजना के तहत प्रदान की गई। 14 करोड़ किसानों का 3 हजार रुपये की पेंशन,  2 करोड़ खुदरा दुकानदारों की 3 हजार रुपये की पेंशन सुनिश्चित हुई। 8 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर देकर उन्हें धुआं से मुक्त किया गया। यह है बदलते भारत की तस्वीर। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक गांव, गरीब तक पहुंचाने की अनील की। कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा भी मौजूद थे।
अब दिल्ली से चला पूरा रुपया लाभुकों तक पहुंच रहा: रघुवर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह भ्रष्टाचारी कांग्रेस की सरकार नहीं है। यह भाजपा की सरकार है। अब दिल्ली से चला पूरा का पूरा एक रुपया लाभुकों तक पहुंच रहा है। यह है सुशासन। कांग्रेस जैसा कुशासन नहीं। यह वही कांग्रेस है जिसने झारखंड को प्रयोगशाला बनाकर कई घोटाले किये, लेकिन राज्य की जनता ने पांच वर्ष पूर्व एक मजबूत सरकार का निर्माण किया। एक बेदाग सरकार आज जनता की बदौलत है। सीएम दास ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की14 में से 12 सीट पर हम विजयी रहे। यह संभव हुआ मेहनतकश कार्यकर्ताओं के बदौलत। अब 2019 विधानसभा चुनाव में भी वही समर्पण और ईमानदारी हम सभी कार्यकर्ताओं को दिखानी होगी। हमें सेवा की राजनीति करते हुए 65 पार जाना है। 2014 के बाद भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा। आज पूरे देश में डबल इंजन की सरकार की चर्चा हो रही है।  भाजपा में वंशवाद, परिवाद और संप्रदाय वाद की राजनीति नहीं होती। हम विकास की राजनीति के पक्षधर हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.