City Post Live
NEWS 24x7

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत विभिन्न राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत विभिन्न राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का विभिन्न राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भारतीय संविधान और न्यायिक प्रक्रिया की जीत है। उन्होंने शनिवार को राम जन्मभूमि पर दिए सर्व सम्मत फैसले का स्वागत और अभिनन्दन किया है। गिलुवा ने कहा कि यह किसी पक्ष की हार या जीत नहीं, बल्कि भारत की न्याय प्रणाली की जीत है। भारत का पंथ निरपेक्ष लोक तंत्र आज और मजबूत हुआ है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय और न्यायधीशों का 40 दिनों तक लगातार सुनवाई करते हुए त्वरित निर्णय देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता का न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बढ़ा है। भारत की न्याय प्रणाली गौरवान्वित हुई है। उन्होंने प्रदेश की जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, आदित्य साहू, समीर उरांव, प्रिया सिंह, सत्येन्द्र तिवारी, प्रणव वर्मा, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल शामिल हैं। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) महासचिव खालिद खलील ने अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हुए इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, संविधान सबों के लिए समान अवसर प्रदान करती है। सालों से यह मामला चल रहा था। खुशी की बात है कि मामले में फ़ैसला आ गया। इससे हिन्दुस्तान के 130 करोड़ हिन्दुस्तानी नागरिको को खुशी हुई होगी। राम मंदिर निर्माण और पांच एकड़ में बाबरी मस्जिद निर्माण सेक्युलर भारत की अदभुत तस्वीर सालों साल तक स्वर्णिम इतिहास का बोध कराएगी। हिन्दुस्तान की मिट्टी में हर हिन्दुस्तानी का खून है, एकता और सौहार्द  हमारा सदियों का परंपरा। उन्होंने झारखंड वासियों से अपील किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए अमन चैन, भाईचारगी बनाये रखने में योगदान जारी रहे। उन्होंने कहा कि मुल्क हम सबका है। इस फैसले में ना कोई जीता ना कोई हारा है। इंसानियत की धरती भारत में संविधान हमेशा जीता है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू)। के प्रदेश महासचिव जफर कमाल ने अयोध्या में मलिकाना हक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के लोगो का दिल बहुत बड़ा है। कई बार ऐसे मौके पर यहां रहने वाले सभी सम्प्रदाय के लोगो ने एकजुटता और सम्प्रदायिक सौहार्द का मिसाल कायम किए है। इसी तरह यहां रहने वाले तमाम लोगों से मेरी गुजारिश है कि समाज मे प्रेम और भाईचारगी बनाये रखें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.