City Post Live
NEWS 24x7

आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, राहुल गांधी को बनाएं प्रधानमंत्री : रंजीता रंजन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, राहुल गांधी को बनाएं प्रधानमंत्री : रंजीता रंजन

सिटी पोस्ट लाइव : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को सुपौल लोकसभा में मतदान होगा। जिसके लिए प्रचार अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। उम्मीदवार घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सुपौल से कांग्रेस की प्रत्यासी रंजीता रंजन ने आज कुमारखंड प्रखंड के पुरैनी पंचायत केवटगामा, लक्ष्मीपुर पंचायत में जनसम्पर्क अभियान चलाया। रंजीता रंजन ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड के रहटा पंचायत में स्वर्गीय सुरेश प्रसाद यादव के दरवाजे पर सभा और भवानीपुर में नुक्कड़ सभा भी किया। रंजीता रंजन ने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। अगर देश को बचाना चाहते हैं तो, राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाएं।रंजीता रंजन ने आगे कहा कि आपसभी की बेटी और बहू हूँ।

आप सभी की लगातार सेवा भी कर रहीं हूँ और आगे भी करती रहूँगी। इसलिए मैं आप सभी से आशीर्वाद लेने आयी हूँ। देश के अंदर उन्माद की राजनीति को हवा दी जा रही है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। देश तोड़ने वाली ताकतों को हराना, वक्त का तकाजा है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद भगत, रमेश कुमार रमण, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, परवेज, मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह पिंकू, मन्नान सलाउद्दीन, पंचायत समिति बबलू, उप सरपंच प्रदीप, पैक्स अध्यक्ष अमलेस यादव, रामचन्द्र चौधरी, नीरज, शोएब चंचल, देवनारायण साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कुमारखंड से मनोज कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.