सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 13 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गठबंधन के उम्मीदवार हफीजुल हसन अंसारी के पक्ष में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। झारखण्ड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मधुपुर उपचुनाव में महागठबन्धन की जीत सुनिश्चित करने के लिये 11 अप्रैल को मधुपुर रवाना हो गए हैं। साथ में पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन वारसी सहित कई नेता वहां कैम्प कर रहे हैं। कुमार ने बताया कि गठबंधन के उम्मीदवार की जीत के लिये पूर्व से ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव सहित संथाल परगना के सभी नेता व कार्यकर्त्ता तनमन से लगे हैं।
Read Also
मनोज कुमार ने बताया की भाजपा की जमानत जब्त हो इसके लिये बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आगमन 13 अप्रैल को मधुपुर हो रहा है। तेजस्वी यादव मधुपुर उपचुनाव में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा बुढ़े में तथा दूसरी सभा पथरोल में होगी।
Comments are closed.