City Post Live
NEWS 24x7

सियासत में आज भी बहुत कुछ तय करते हैं लालू! झारखंड और पश्चिम बंगाल के नेता लगा रहे दरबार में हाजिरी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सियासत में आज भी बहुत कुछ तय करते हैं लालू! झारखंड और पश्चिम बंगाल के नेता लगा रहे दरबार में हाजिरी

सिटी पोस्ट लाइवः झारखंड और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर रांची में शनिवार के दिन अब हलचल तेज होने लगी है। लालू दरबार में अब झारखंड और पश्चिम बंगाल के नेता भी हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव भले हीं सीधे तौर पर राजनीति में कोई दखल नहीं रखते हों लेकिन संभवतः सियासत में आज भी लालू बहुत कुछ तय करते हैं तभी तो आज भी उनके दरबार में हाजिरी लगती है।

बिहार के पूर्व सीएम व राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आज रांची के रिम्स में तीन नेता पहुंचे. शनिवार को रांची के रिम्स में राजद प्रमुख से मिलने के लिए झारखण्ड और बंगाल के तीन-तीन दिग्गज नेता पहुंचे. इस शनिवार राजद प्रमुख से मिलने के लिए झारखण्ड के हुसैनाबाद के राजद नेता लव कुमार मेहता, बंगाल के विमल कुमार सिंह सहित झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह पहुंचे.

शनिवार को जेल मैनुअल के अनुसार तीन लोगों को राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने की इजाजत है. इस शनिवार को राजद प्रमुख से मिलने के लिए झारखण्ड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के अलावा झारखण्ड के ही हुसैनाबाद के राजद नेता लव कुमार मेहता और बंगाल के नेता विमल कुमार सिंह को लालू प्रसाद से मिलने की इजाजत मिली है. झारखण्ड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पिछले सप्ताह भी लालू प्रसाद से मुलाकात की थी.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.