केजरीवाल का भूख हड़ताल उनके मंत्री के लिए बना फायदेमंद, बनते जा रहे हैं सेहतमंद. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं उनके मंत्री सत्येंद्र जैन का चौथे दिन भूख हड़ताल पर 1 किलो 200 ग्राम वजन बढ़ गया।
सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों का शनिवार को लगातार छठे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं उनके मंत्री सत्येंद्र जैन का पांचवे दिन भूख हड़ताल पर 1 किलो 200 ग्राम वजन बढ़ गया। एलजी हाउस के अधिकारियों का जब दोपहर के समय डॉक्टर ने चेकअप किया तो उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन के वजन में बढ़ोतरी पायी गई। जिसके बाद उनके भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं।केजरीवाल का कहना है कि जब तक उपराज्यपाल हस्तक्षेप कर दिल्ली में आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म नहीं कराते तब तक वह धरने से हटेंगे नहीं। आपको बता दें धरना प्रदर्शन शुरू होने के बाद से चिकित्सकों की टीम रोजाना सत्येंद्र जैन और मनीष सिसौदिया का हेल्थ चेकअप कर रही है। इसी सिलसिले में 15 मई को भूख हड़ताल के चौथे दिन चिकित्सकों ने मंत्री सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वजन एक किलो 200 ग्राम बढ़ा मिला।
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम चेकअप के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 80।3 किलो था, जबकि शुक्रवार दोपहर चेकअप के दौरान यह वजन 81।5 किलोग्राम दर्ज हुआ। हालांकि मंत्री के स्टाफ ने सिर्फ तीन सौ ग्राम वजन बढ़ने की बात स्वीकार की है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति का वजन घट सकता है या फिर बराबर रह सकता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से वजन नहीं बढ़ सकता है।