City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः 11 बजे तक सबसे ज्यादा 30.46 फीसदी मतदान गुमला में 

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंडः 11 बजे तक सबसे ज्यादा 30.46 फीसदी मतदान गुमला में 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.41 फीसदी मतदान हुआ है। चतरा में 11 बजे तक 29.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा गुमला 30.46, बिशुनपुर में 29.51, लोहरदगा में 21.27 फीसदी, मनिका 22.17, लातेहार में 27, पांकी में 26.50, डालटनगंज में 27.90, विश्रामपुर में 27.20, गढ़वा में 27.40, हुसैनाबाद में 26.60 और छतरपुर में 28.20 मतदान हुआ है। गढ़वा में 27.40 और भवनाथपुर में 30.38 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के लिए वोटरों में खासा उत्‍साह देखा जा रहा है। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं। यहां शाम तीन बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ये सभी विधानसभा सीट सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इस चुनाव में इन 13 सीटों पर कुल 4,892 मतदान केंद्रों पर जारी मतदान में लगभग 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों का भाग्य तय कर रहे हैं। पहले चरण की सीटों में चार को छोड़कर सभी पलामू प्रमंडल की सीटें हैं। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.