City Post Live
NEWS 24x7

झाविमो ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, सबा अहमद टुंडी से लड़ेंगे चुनाव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झाविमो ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, सबा अहमद टुंडी से लड़ेंगे चुनाव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पांचवीं सूची जारी की है। इसमें पार्टी ने 15 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। झाविमो उपाध्यक्ष विनोद शर्मा और प्रवक्ता सुनीता सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सबा अहमद को टुंडी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। रामगढ़ से मो. आरिफ अहमद कुरैशी, बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्नूकांत प्रसाद, धनबाद से सरोज सिंह, झरिया से योगेंद्र यादव, राजमहल से राजकुमार यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू, बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेंब्रम, नाला से पुष्पा सोरेन, जामताड़ा से अब्दुल मन्नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेंब्रम और जमुआ से चंद्रिका महथा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा सरकार से आहत हैं। प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को देख रही है। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पार्टी ने अभी तक 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जल्द ही बची हुई चार सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जायेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.