City Post Live
NEWS 24x7

लूट खसोट वाली है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, गोड्डा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में लूट खसोट वाली सरकार है, जिसे समय आने पर उखाड़ फेंका जाएगा। गठबंधन की सरकार ने जो वायदे किए गए थे, 18 महीने बीत जाने पर 18 किमी सड़क भी नहीं बनवाई, ना ही 18 बिजली के पोल लगाए। सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है। दीपक प्रकाश रविवार को मधुबन सभागार में गोड्डा जिले के तीनों विस क्षेत्र गोड्डा, पोड़ैयाहाट और महागामा के कार्यकर्ताओं को अलग अलग सत्र में संबोधित कर रहे थे।

 

प्रकाश ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता देव तुल्य हैं। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर सराहना की। कहा कि गोड्डा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सभी परिवारों को सहायता एवं सहयोग करने का कार्य किया, राज्य सरकार और उसके मंत्री मौन धारण किए हुए थे। वहीं भाजपा के सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों की सेवा में लगे रहे। दीपक प्रकाश ने कहा प्रदेश में बहन-बेटी की इज्जत सुरक्षित नहीं है। 18 महीने की सरकार में 2700 बलात्कार के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा भाजपा के दबाव के बाद साहिबगंज में महिला दारोगा रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच सीबीआई से होने जा रही है। यह लूट खसोट वाली सरकार बचने वाली नहीं है। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर विधानसभा परिसर में नमाज पढ़ने के लिए सरकार अलग से कमरा आवंटित करती है। भाजपा इसका कड़ा विरोध कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से चलाई गई योजनाएं ही हर जगह दिखती है। चाहे वह आवास योजना हो, शौचालय हो, या जन धन योजना,आयुष्मान कार्ड आदि सारी योजना भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। प्रदेश की सरकार सिर्फ लूटपाट करने में लगी हुई है।

मौके पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने राज्य सरकार पर खनिज संपदाओं की तस्करी करवाने का आरोप लगाया । गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल, पूर्व विधायक अशोक भगत, जिलाध्यक्ष राजीव मेहता सहित अन्य वक्ताओं ने झामुमो गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी एवं भ्रष्टाचार पर जमकर भड़ास निकाली।

मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, केंद्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डोली गुप्ता, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैल झा, अनीता सोरेन, पूर्व जिला पार्षद नीलमणि मुर्मू, महामंत्री मुरारी चौबे आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.