सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पार्टी (एनोस गुट) में शामिल हुए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने इस संबंध में पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत को गुरुवार को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। पार्टी ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में सिमडेगा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वह निजी कारणों से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
Read Also
पूर्व एडीजी ने कहा कि चुनाव अवधि में वह अपने सिद्धांत और स्वार्थ के बीच सामंजस्य नहीं बना सके। हाल फिलहाल में जो विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करनी चाहिए थी। लोगों के बीच रहना चाहिए था, तो कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं कर पाए। वह निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष जुलाई माह में ही उन्होंने वोलिंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) के तहत आवेदन दिया था। जिसके बाद सरकार ने 16 अक्टूबर 2019 के प्रभाव से उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। उसके बाद उन्होंने झारखंड पार्टी की सदस्यता लेकर सिमडेगा सीट से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था ।
Comments are closed.