City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस नेता 22 को जिलों में जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों को बताएंगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जिलावार सवांददाता सम्मेलन करने के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं कांग्रेसजनों को नामित किया है।  उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड -19 के संक्रमणकाल में आदिवासी-मूलवासी बाहुल्य प्रदेश झारखंड से गलत और अलोकतांत्रित तरीके से 1417 करोड़ रूपये आरबीआई के माध्यम से डीवीसी के बकाया राशि वसूल ली गई। इतनी बड़ी राशि से कोरोना काल में विकास परियोजनाओं को गति दी जा सकती थी, लेकिन आदिवासी विरोधी केन्द्र सरकार के नकारात्मक एवं असहयोगात्मक रवैये के कारण झारखंड के समक्ष मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो गई है। आम जनता को केन्द्र सरकार के इस फैसले को अवगत कराने के लिए प्रत्येक जिलों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने लिया गया है।

श्री शाहदेव ने बताया कि नामित कांग्रेस नेता   22अक्अूबर गुरूवार को जाकर प्रेसवार्ता करें ताकि लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जा सके। इस बाबत माननीय कांग्रेस विधायक दल नेता श्री आलमगीर आलम से भी सहमति ली गई है। नामित कांग्रेस नेताओं में हजारीबाग-अशोक चैधरी, जामताड़ा-सुलतान अहमद धनबाद- ममता देवी, विधायक, सिमडेगा-रमा खलखो, पलामू-आदित्य विक्रम जायसवाल, गुमला-लाल किशोर नाथ शाहदेव, बोकारो-डॉ० इरफान अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक, दुमका-डॉ० राकेश किरण महतो, गढ़वा-डॉ अजय शाहदेव, रामगढ़-डॉ राजेश गुप्ता, लोहरदगा-आलोक कु. दूबे, गिरिडीह-शमशेर आलम, लातेहार-लाल किशोर नाथ शाहदेव, खूॅंटी-सन्नी टोप्पो, सरायकेला– खरसांवा- बेलस तिर्की, चतरा-चैतु उरांव, गोड्डा-प्रभाकर तिर्की, पाकुड़-शशिभूषण राय, देवघर-राजीव रंजन प्रसाद साहेबगंज-अपूर्वा झा, पूर्वी सिंहभूम-आभा सिन्हा, कोडरमा -शहजादा अनवर, प. सिंहभूम- राकेश तिवारी शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.