City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस-झामुमो का आपसी मतभेद कोलेबिरा चुनाव में खुलकर सामने आया : भाजपा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस-झामुमो का आपसी मतभेद कोलेबिरा चुनाव में खुलकर सामने आया : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा ने राजद और कांग्रेस एक-दूसरे के भ्रष्टाचार की पोषक पार्टी बताते हुए कहा है कि कोलेबिरा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, पौलुस सोरेन समर्थित निर्दलीय की आपस में ही जबरदस्त लड़ाई है, इसलिये उसका जितना निश्चित है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने गुरुवार को कहा कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा का जीतना लगभग तय है। इस चुनाव में झामुमो और कांग्रेस का आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक-दूसरे को तीर और थप्पड़ दिखा रहे हैं। कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेल में सजा काट करे पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी का समर्थन किया है। सिल्ली में भी झामुमो ने यही किया था। मारपीट करने के मामले में न्यायालय द्वारा सजा पाये विधायक की पत्नी को इस चुनाव में उतारने वाला है।
उन्होंने कहा कि गोमिया में कोयला चोरी और लोहा चोरी के आरोप में विधायक को न्यायालय द्वारा सजा दिये जाने के बाद उनकी पत्नी को चुनाव में उतारने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बन गई है।
बर्णवाल ने कहा कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने और चुनाव में दम भरने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को आज एक भी नेता नहीं मिला जिसे कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव लड़ा पाता।अंततः एक सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी को समर्थन दिया। कार्यकर्ता और नेता विहीन पार्टी झामुमो सिर्फ गठबंधन और महागठबंधन के नाम पर छोटे दलों को भयभीत करती है और राष्ट्रीय दल कांग्रेस को ब्लैकमेल करती है। बर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड से बिल्कुल समाप्त हो चुकी है। उसके अध्यक्ष बाहर से आते हैं। मीडिया में भाषण देकर फिर बाहर भाग जाते हैं। ऐसी पार्टी जो आज तक कार्यसमिति बनाने में भी सक्षम नहीं है, महागठबंधन की बात कर झारखंड के क्षेत्रीय दल को सिर्फ डराती और धमकाती है। भयाक्रांत करने वाली ऐसी पार्टी जब गठबंधन धर्म निभाने की बात आती है तब क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा को औकात बताने पर उतर जाती है। ऐसी कांग्रेस पार्टी से राज्य का विनाश ही होगा, विकास तो बिल्कुल नहीं। बर्णवाल ने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि झारखंड हमारी लाश पर बनेगा,अब राजद को अचानक झारखंड प्रेम जग गया है। फिर भी राजद ने झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी झामुमो को समर्थन देना उचित नहीं समझते हुए भ्रष्टाचारी कांग्रेस की गोद में बैठ गई।इससे साफ जाहिर है कि दोनों पार्टी राजद और कांग्रेस एक-दूसरे के भ्रष्टाचार की पोषक बन गई है।कोलेबिरा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, पौलुस सोरेन समर्थित निर्दलीय की आपस में ही जबरदस्त लड़ाई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.