City Post Live
NEWS 24x7

पति-पत्नी की सरकार ने 15 वर्ष अपहरण का बड़ा उद्योग स्थापित किया : ललन सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : अस्थावां इस्लामपुर राजगीर सिकंदरा चकाई एवं प्राणपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को राजीव रंजन सिंह लोकसभा जनता दल यूनाइटेड ने संबोधित किया। ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्षों में राज्य के विकास के लिए जो कार्य किया गया है। आज हम कह सकते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पुरूष है। आज हम लोग सर झुका कर नहीं बल्कि सर उठा कर वोट मांगने जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समर्पण व सेवा भाव से 18 घंटा राज्य की जनता के लिए काम करते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 2015 में 7 निश्चय घोषणा का किया जिसे उन्होंने 5 वर्षों के अंदर सात निश्चय की सभी योजनाओं को लागू कर हर घर पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संकल्प से राज्य में सड़क एवं बिजली के क्षेत्र में परिवर्तन किया है।

पति-पत्नी की सरकार की चर्चा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों में फिरौती के लिए अपहरण का बड़ा उद्योग बिहार में काम कर रहा था लोग भयाक्रांत रहते थे जब तक अपने परिजन घर नहीं लौटते थे सभी लोग चिंता के साए में जीवन जीते थे। लालू के राज में आम जनता सूर्योदय होने का प्रतीक्षा करते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना किसी को फसाते हैं ना किसी को बचाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार में राजद के विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराया, बिना इस बात के डरे की मेरी सरकार से राजद समर्थन वापस ले सकती है। नीतीश कुमार अपराध के मामले में किसी से समझौता नहीं करते हैं।

योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर गौरव का अनुभूति होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्य से बिहार के लोगों का मान बढ़ाया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मदन साहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब निर्माण पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लोगों को 90ः का अनुदान प्रदान किया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से विधानसभा के सदस्य बन गए तेजस्वी यादव अगली बार यानी 2020 में विधानसभा का मुंह नहीं देख पाए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.