City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा में शामिल हुए झारखंड विकास मोर्चा के सूर्यनारायण 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा में शामिल हुए झारखंड विकास मोर्चा के सूर्यनारायण 

सिटी पोस्ट लाइव, गोड्डा: लंबे समय से झारखंड विकास मोर्चा में रहकर अपनी राजनीतिक जमीन बना चुके सूर्यनारायण हांसदा पार्टी की दयनीय स्थिति को देखते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रांची में पार्टी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सूर्यनारायण हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर चुनाव लड़े थे एवं उन्हें अच्छे मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के वर्तमान विधायक ताला मरांडी ने उन्हें हराया था। नारायण हांसदा के भाजपा में शामिल होने के बाद बोरियो विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरजमीं में काफी बदलाव होने की उम्मीद है। जहां वर्तमान विधायक ताला मरांडी की भाजपा से बढ़ती दूरी ने उनकी इस सीट को हाथ से निकलने के संकेत दे दिए हैं, वही इस सीट पर सूर्यनारायण हांसदा को यदि भारतीय जनता पार्टी टिकट देती है तो वह अगले विधायक के रूप में बोरियों से चुनाव जीत सकते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.