City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया : सुबोधकांत सहाय

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया : सुबोधकांत सहाय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को चुटिया क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आमलोगों से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही देश के वर्तमान हालात में बदलाव की बात कही। जनसंपर्क अभियान में सुबोधकांत सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया है। सत्ता में आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को झांसा देने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के पहले नरेंद्र मोदी कहते थे बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस को इतना महंगा किया कि जनता त्राहिमाम कर उठी। सहाय ने कहा कि भाजपा के झूठ से जनता तंग हो चुकी है और अब वह दोबारा भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि देश की सामाजिक समरसता को मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद तार-तार कर दिया। आज हालत यह है कि पांच साल में मोदी सरकार ने 27 लाख 12 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है। हर महीने मोदी 45 हजार करोड़ का कर्ज लेते हैं। सच तो यह है कि मोदी सरकार का पांच साल का सफरनामा जुमलों से झांसों तक का है। इसके विपरीत कांग्रेस ने देश की जनता का भरोसा जीता है। कांग्रेस ने तीन राज्यों में सत्ता में वापसी करने के बाद किसानों के कर्जे माफ किए। इस मौक़े पर सुरेन्द्र सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में टाटा कंपनी के लिए छीनी गयी किसानों की जमीन वापस की और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना तो देश के गरीबों को ध्यान में रख कर बनायी ही गयी है। कांग्रेस ने देश के सरकारी महकमों में खाली पड़े सभी पदों को भरने का वादा किया है और उसे निभाती भी है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल, अनादि ब्रह्म, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रभाकर दास, आभा श्रीवास्तव ,अंशु , चिंतामनी, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, चिंटू , आयुष, प्रेम, सीपी सोलंकी, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.