City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा प्रत्याशी बनकर पहली बार कोडरमा पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा प्रत्याशी बनकर पहली बार कोडरमा पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार बनकर पहली बार कोडरमा पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी का रविवार को विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। दिन के तीन बजे झुमरीतिलैया के गुमो पहुंचने पर वहां पहले से इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर और बुके देकर उनकी आगवानी की। इस दौरान पत्रकारों से अन्नपूर्णा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है। उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ सहित अन्य पार्टी नेताओं के प्रति आभारी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी और यहां के लोगों के सुख-दुख की सदैव भागीदार बनेंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से देशहित में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की अपील की। गुमो में स्वागत करने वालों में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, वरीय नेता राजेश सिंह, राजकुमार यादव, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, पोखराज प्रसाद गुप्ता, संजीव समीर, सुदेश मोदी, नवीन सिंह, तुलसी यादव, रविन्द्र गुप्ता, मंटू सिंह, नवीन जैन, राजेश यादव, शक्ति सिंह, महेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, विजय यादव, रामवृक्ष साहू आदि शामिल थे। इनके अलावा कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, सीता देवी, अमृता सिंह आदि ने बुके देकर भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया। झुमरीतिलैया स्थित पुराना बस सटैंड परिसर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। वहीं चंदवारा और इसके पहले बरही और इचाक पर भी अन्नपूर्णा देवी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के साथ भाजपा के पूर्व विधायक अमित यादव भी साथ थे। आजसू के केन्द्रीय समिति सदस्य अजीत वर्णवाल, शम्भू कुमार, विकास कुमार सहित अन्य आजसू कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी को भाजपा आजसू गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि रिकार्ड वोटों से उनकी जीत होगी। ध्वजाधारी धाम में की पूजा अर्चना कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को ध्वजाधारी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी भारी जीत की कामना करते हुए पूरे मनोयोग से कोडरमा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.