City Post Live
NEWS 24x7

अखिल भारतीय झारखंड पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी : लाल विजय नाथ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अखिल भारतीय झारखंड पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी : लाल विजय नाथ
सिटी पोस्ट लाइव,  खूंटी: अखिल भारतीय झारखंड पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी खूंटी, तोरपा, सिमडेगा, तमाड़ और कोलेबिरा सीट से प्रत्याशी खड़ा करेगी। इस आशय की जानकारी अभाझापा के केंद्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी लाल विजय नाथ शाहदेव ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। शाहदेव ने बताया कि खूंटी सीट से विलसन पूर्ति चुनाव लड़ेंगे। पूर्ति हस्सा पंचायत के मुखिया भी हैं। उन्होंने बताया कि तमाड़ से संजय कुमार मुंडा उर्फ संजू बाबा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। संजू बाबा दिउड़ी मंदिर के पुजारी भी हैं। इसके पूर्व वह भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता थे। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि सिमडेगा, तोरपा और कोलेबिरा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि तोरपा से पार्टी किसी महिला को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बुड़ाय मुंडा ने कहा कि अखिल भारतीय झारखंड पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है और अब भी वृहद झारखंड की मांग उनकी सबसे प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल, जंगल, जमीन, स्थानीय मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर चुनाव में उतरेगी। उन्होंने बताया कि संथाल परगना की कुछ सीटों और पूर्वी सिंहभूम से उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इस मौके पर मसीह पाहन, विलसन पूर्ति, पीटर ओड़ेया, लाल धीरेंद्र नाथ शाहदेव, मेघवा भगत, सुरेश कुमार, शनिचरवा महतो, निंबा मुंडा, भारती देवी, लखी देवी आदि भी मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.