City Post Live
NEWS 24x7

महाराष्ट्र की तर्ज पर झारखंड में भी बनेगी गठबंधन की सरकार: भूपेश बघेल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

महाराष्ट्र की तर्ज पर झारखंड में भी बनेगी गठबंधन की सरकार: भूूपेश बघेल

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: झारखंड की रघुवर सरकार यहां की भोली-भाली जनता को लूट रही है। यहां की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो यहां के किसान, बेरोजगार, नौजवान और महिलाओं का सम्मान मिलेगा। यह विचार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरसिंहपुर पथरा हाईस्कूल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंंने दावा करते हुये कहा कि इस बार झारखंड में महाराष्ट्र की तर्ज पर गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड में अब परिवर्तन की जरूरत है। पांच सालों में कितने उद्योग यहां लगे कितने नहीं लगे, किसानों के लिए क्या किया नहीं किया और मजदूरों के लिए क्या किया, यह सब का हिसाब लेने की जरूरत है। अब लोगों को फैसला करना है कि परिवर्तन होना जरूरी है कि नहीं। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों के धान अच्छी कीमत पर बिक सके, इसके लिये परिवर्तन कीजिए, जो बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि परिवर्तन झारखंड के लिए हो, ताकि यहां का खनिज, कोयला, लोहा और बॉक्साइट से यहां के लोगों को फायदा हो। यहां के लोगों को नौकरी मिल सके। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सत्ता के लिए नहीं, परिवर्तन जनता के लिए होना चाहिए। सरकार गरीबों की जमीन लूट कर कारपोरेट घरानों को देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि  भाजपा की सरकार में उनके साथी पैसों को लूट कर ले जा रहे हैं। झारखंड में बैंक खोखला हो गया है। केंद्र में भाजपा की सरकार एक करोड़ 74 लाख निकालकर कारपोरेट लोगों को दिया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिपाठी को भारी मतों से जीता कर यहां गठबंधन की सरकार बनाएं।

जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव आरपीएन सिंह ने कहा कि रघुवर की सरकार में आप लोगों ने क्या पाया। यहां लोग भुुखमरी से लोग मर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहा है, हजारों हजार जवान नौकरी के चक्कर में बेरोजगार घूम रहे हैं। अब समय आ गया है ऐसे सरकार को सबक सिखाने की जरूरत है। कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी जुझारू नेता है वह सभी मुद्दा विधानसभा में उठाते हैं। इसलिये जनता इनके हाथ मजबूत करे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.