बेनीपुर : क्षेत्र के धरौडा चौक पर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता चौधरी राम आश्रय राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सह विधान पार्षद संजय पासवान, दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, एमएलसी सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव व मौनी बाबा ने संयुक्त रुप से किया. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय पासवान ने कहा कि आज भाजपा को स्व. रामाश्रय बाबू जैसे समर्पित कार्यकर्ता की जरुरत हैं. वह जनसंध काल से ही न की पार्टी की संगठन को मजबूत करने के दिशा में कार्य करते रहे और वे हमेशा कार्यकतार्ओं की मान-सम्मान के लिये संघर्षरत थे. भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि स्व. रामाश्रय बाबू जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के बदौलत ही आज पूरे देश में भाजपा का पताका लहरा रहा हैं. किसी भी पार्टी की रीढ कार्यकर्ता ही होते हैं और कार्यकर्ता के बल पर ही कोई नेता शीर्ष पद पर पहुंचते हैं. कार्यकर्ता नेता और आम जनता के बीच की कड़ी होते हैं, जो दोनों में अच्छा संबध स्थापित करवाकर संगठन को मजबूत करते हैं. विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा किसी भी मनुष्य के द्वारा किये गये अच्छे कार्य को लोग कभी भी भुला नहीं पाते. स्व. रामाश्रय बाबू एक ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता थे, जो पूरे जीवन दूसरों के लिये कार्य किया और आज उसी का परिणाम हैं कि पूरे क्षेत्र के लोगों ने मिलकर उनको हमेशा याद रखने के लिये धरौडा चौक पर प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं. समारोह को मौनी बाबा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, मिश्री लाल यादव, डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, अवधेश झा, मनोज कुमार झा मुन्ना, राजीव कुमार झा, विमलेन्दु चौधरी, बैद्यनाथ यादव मन्ना, संजीव साह, अभय कुमार झा आदि ने संबोधित किया. मंच संचालन प्रतिमा निर्माण संचालन समिति के संयोजक नरेश नारायण चौधरी ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन जटाशंकर राय ने किया.
Comments are closed.