City Post Live
NEWS 24x7

कुएं से महिला का शव बरामद, परिजनों नेे प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कुएं से महिला का शव बरामद, परिजनों नेे प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप
सिटी पोस्ट लाइव, रांची/ लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित बरही गांव के एक कुएं से मंगलवार को महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त वीणा देवी के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने गांव के ही उसके कथित प्रेमी संजय महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला रविवार शाम से गायब थी। परिजनों ने कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी क्रम में गांव के खेत में मृतका की चूड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों ने थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बताया जाता है कि महिला के पति की मौत के बाद गांव के ही एक युवक से उसका पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.