City Post Live
NEWS 24x7

अंधविश्वास की शिकार हुई महिला, लोगों ने डायन बताकर की पिटाई

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

अंधविश्वास की शिकार हुई महिला, लोगों ने डायन बताकर की पिटाई

सिटी पोस्ट लाइव : जहाँ एक तरफ दुनिया चाँद पर पहुँच गई है वही रोहतास जिले में कुछ लोग जादू टोने पर अन्धविश्वास पर विश्वास करते है। इस अन्धविश्वास शिकार रोहतास जिले करगहर थाना के लखनपुरा में एक महिला हो गई। महिला को डायन का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी गई। बताया जाता है कि पड़ोस की एक गाय अचानक बीमार होकर मर गई थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला पर यह आरोप लगा दी, कि इसी ने जादू-टोना कर दिया है। जिससे उसकी गाय मर गई है।

यही आरोप लगाकर महिला की पिटाई कर दी गयी। जिससे वह घायल हो गई। बीच-बचाव करने गए महिला के पुत्र अखिलेश कुमार के साथ भी मार-पीट की गई। इस संबंध में करगहर थाना में दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। वहीं दूसरी ओर घायल महिला को पीएचसी करगहर से सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है एवं पुत्र अखिलेश का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.