City Post Live
NEWS 24x7

जमुई : पत्नी की बेवफाई नहीं आई रास, गला रेत पत्नी व पुत्री की कर दी हत्या

5 वर्षीय पुत्र ने दी घटना की जानकारी,छानबीन में जुटी पुलिस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : जमुई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर मुहल्ला के वार्ड संख्या 21 में बुधवार की देर रात सनकी पति प्रमोद तांती ने सोए अवस्था में अपनी 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी और 7 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। जबकि 5 वर्षीय पुत्र ओम कुमार बाल-बाल बच गया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सना धान काटने वाला हसुआ बरामद किया है। स्थानीय लोगों की माने तो कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट की भी नौबत आई थी।

घटना देर रात की है घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया है। गुरुवार की सुबह मृतका के 5 वर्षीय पुत्र ओम कुमार द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसआई एके आज़ाद घटना की तहक़ीक़ात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई है।

घटना के पीछे पत्नी का अवैध संबंध रहने की बात बताई जा रही है। किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चलता था। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रमोद ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे से बात करते व एंड्रॉइड मोबाइल में अश्लील फोटो भी देखा था। वहीं पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पति को होने के बाद छठ पर्व के पहले दिन कद्दू भात यानि 18 नवंबर को प्रमोद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि इलाज के बाद प्रमोद की तो जान बच गई लेकिन पति-पत्नी के बीच का विवाद थमा नहीं और वह बुधवार की रात विकराल रूप ले लिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.