City Post Live
NEWS 24x7

बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

सिटी पोस्ट लाइव : बरबीघा प्रखंड के केवटी ओपी अंतर्गत मिल्कीचक गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट में रविवार को कई लोग जख्मी हो गए। वहीं पुलिस जीप से खींचकर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचकर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच शनिवार को विवाद होने के क्रम में खेत मे मवेशी जाने से मना करने पे कैलाश पासवान के पुत्र कौशल पासवान के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई थी।

इसी मारपीट से नाराज होकर कैलाश पासवान के पक्ष के लोगों ने उमा यादव के पक्ष से मारपीट की। जिसमे सदन यादव एवं बिरजू यादव सहित अन्य जख्मी हुए। इसके बाद उमा यादव के लोगों ने फिर पासवान टोला पे हमला बोल कई लोगों को पीटा। इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस घायल को खाट पर टांग कर थाना लाने के लिए कहा। उधर थोड़ी देर बाद पुलिस घायल सदन यादव एवं बिरजू यादव को इलाज के लिए जीप से लेकर जाने लगी तभी पासवान टोले के लोग भड़क गये। लोगों ने पुलिस पे आरोप लगाया कि उनकी सूचना पे पुलिस नहीं पहुंची और दूसरे पक्ष के हल्के घायल को जीप से ले जा रही है और फिर पुलिस जीप से खींच कर सदन यादव एवं बिरजू यादव की पिटाई कर दी।

इससे नाराज उमा यादव पक्ष के लोगों ने पुलिस जीप पर भी पथराव कर दिया और रघुनाथ पासवान दरोगा के साथ भी हाथापाई की। इस घटना के बाद उमा यादव के पक्ष में अगल-बगल के कई गांव से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पासवान टोली पर धावा बोल दिया। वही पासवान टोला के लोगों अपने अपने घरों में कैद हो गए और घर से पुरुष भाग खड़े हुए। महिलाओं ने हमला किए गए लोगों पर छत के ऊपर से पथराव किया। इस घटना में भी कई लोग जख्मी हुए।

इस मारपीट की घटना के बाद गांव में भीषण तनाव उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष से लोगों का जुटान शुरू हो गया। हथियार भी जुटाए जाने लगे। ग्रामीणों की अगर मानें तो जमीन विवाद मूल कारण है। सुरेश यादव और जागो पासवान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को बच्चों के झगड़े के बीच बड़े झगड़े में बदल दिया गया। इस तनाव की भनक पुलिस को लगते ही गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। समाचार प्रेषण तक भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात है जबकि दोनों पक्षों के बीच अभी तक किसी भी तरह का समझौते की गुंजाइश नहीं हो सकी है।

वहीं थानाध्यक्ष लगातार संपर्क किये जाने पे मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे। पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि मवेशी चराने को लेकर विवाद में दोनों तरफ से एक एक घायल है। गांव में तनाव है। काफी संख्या में पुलिस की तैनात कर दिया गया है। तीन चार दिनों तक पुलिस रहेगी। पुलिस मामले को संभाल ली है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.