City Post Live
NEWS 24x7

दुमका में दो विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका में दो विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दोनों मौत पति से बेईंतहा प्यार के कारण हुई। एक घटना पति से लंबी जुदाई के भय से घटी, तो दूसरी घटना पत्नी के बात काट अकेले मेला देखना पति को महंगा पड़ा। पहली घटना जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के आसनपहाड़ी गांव की है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता रूपाली देवी का शव पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया। पुलिस ने शव को घर कमरे से खटिया पर पड़ा बरामद किया है। रविवार को किसी ने 100 नंबर पर डायल कर हत्या की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी रंजीत मिंज पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतक के पति सुरेंद्र देहरी ने बताया शनिवार को गांव में काली मेला देखने दोस्तों के साथ जाना चाह रहा था। लेकिन पत्नी रूपाली मना कर रही थी। दोस्तों का बार-बार फोन आने पर सुरेंद्र मेला चला गया। इससे नाराज होकर शनिवार की रात पत्नी साड़ी के सहारे फंदा से झूल आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी रानीश्वर थाना निवासी कन्हाई सिंह को दिया। ससुर पश्चिम बंगाल में काम करने गया हुआ था। रविवार गांव पहुंचने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दूसरी घटना जिले के जामा थाना क्षेत्र की है, जहां 20 वर्षीय विवाहिता जुली देवी ने अपनी पति के जुदाई के भय से आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी जब पति को हुआ तो वह सदमें में पड़ गया। जुली ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार जुली का पति दिवाकर मंडल मुम्बई में मजदूरी का कार्य करता था। दोनों की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों से एक ढ़ाई साल का लड़का भी है। मुम्बई से मजदूरी कर दिवाकर एक महीचने पूर्व ही घर आया था और 25 नवंबर को वापस मुम्बई जाना वाला था। बताया जा रहा है कि जुली भी पति के साथ रहना चाहती थी। जुली अक्सर पति को साथ रखने का दबाव बनाती थी। लेकिन पति उसे घर में ही छोड़ कर चला जाता था। शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी के बीच साथ में ले जाने को लेकर कहासुनी हुई। शनिवार को घर के सभी सदस्य खेत गया हुए थे। इसी बीच जुली ने साड़ी के सहारे फंदे से झूल गई। पुलिस दोनों ही मामले में यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.