City Post Live
NEWS 24x7

पटना में ट्रेन से मिले सोने के बिस्किट, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच से दो  सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोने की तस्करी में शामिल महिला भी पकड़ी गयी है।सोना तस्करी के खिलाफ डीआरआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाए गए डेढ़ किलो सोने को दो व्यक्ति मुंबई लेकर जा रहे थे।

डीआईआर के मुताबिक सोने की 3 बिस्किट, जिसका वजन 1496 ग्राम है, म्यंमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाया गया था। इसे दिल्ली होते हुए मुंबई ले जाना था। सूचना पर डीआरआई पटना की टीम ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर नार्थ-ईस्ट के एसी कोच में आरपीएफ के साथ छापेमारी की। शमद के साथ अफरोज अमिरूल्लाह नाम की महिला की तलाशी ली गई तो सोने के तीन बिस्किट मिले। दोनों ने कमर में कपड़े के बेल्ट में इसे छुपा रखा था। महिला के पास दो जबकि युवक के पास सोने का एक बिस्किट था। दोनों वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। शमद मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहनेवाला है।

सोने की इस तस्करी के पीछे बड़ा रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ में कई अहम जानकारी डीआरआई को मिली है। इसके आधार पर मुंबई में छापेमारी की गई, हालांकि तस्करी के रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पकड़ में नहीं आ सके। डीआरआई की टीम अंतर्राष्ट्रीय रैकेट में शामिल मुंबई के सिंडिकेट के साथ गुवाहाटी में मौजूद तस्करों का भी पता लगा रही है।

सोना विदेश से आयात किया जाता है। आयात के लिए लाइसेंस दिया जाता है। बगैर लाइसेंस सोने का आयात नहीं किया जा सकता है। आयात पर करीब 25 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसी को बचाने के लिए सोने की तस्करी होती है। तस्कर यदि कामयाब हो गए तो लाखों-करोड़ों का फायदा तय है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.